Welcome to Atal Bihari Vajpayee Nagar Nigam Degree College
Admission Open For The Session 2024-2025

पुस्तकालय एवं वाचनालय

महाविद्यालय के पुस्तकालय में लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा बी0ए0 त्रिवर्षीय एवं बी0काॅम0 त्रिवर्षीय सेमेस्टर प्रणाली पर तैयार किये गये प्रश्नपत्र/विषयवार पाठ्यक्रम के अनुसार सभी विषयों की पुस्तकें उपलब्ध है। सभी विषयों के प्राध्यापकों द्वारा संस्तुत की गयी पुस्तकों को पुस्तकालयाध्यक्ष के माध्यम से प्रत्येक शैक्षिक सत्र में क्रय किये जाने की व्यवस्था संस्था द्वारा की जाती है। इसके अतिरिक्त शिक्षकों व छात्र-छात्राओं के लिए डिजिटल इण्डिया मिशन के तहत 'ई लाइबे्ररी' की व्यवस्था है। सभी शिक्षक-शिक्षिकायें व छात्र-छात्रायें "स्टडी मैटेरियल एट होम" का लाभ उठा सकते है।


पाठ्य पुस्तकों के अतिरिक्त सम-सामयिक विषयों के साप्ताहिक, मासिक, त्रैमासिक, छमाही व वार्षिक आधार पर प्रकाशित जर्नल्स (Journals) भी पुस्तकालय में उपलब्ध है।


दैनिक समाचार पत्रों के साथ छात्र-छात्राओं के रोजगारपरक सूचनाओं से सम्बन्धित साप्ताहिक रोजगार समाचार पत्र भी संस्था द्वारा क्रय किये जाते है।


छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बन्धित तैयारी के लिए सम्बन्धित पुस्तकें भी महाविद्यालय में मंगायी जाती है।


पुस्तकालय में बैठकर पढ़ने के लिए एक साथ 40 छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए वाचनालय भी पुस्तकालय में मंगायी जाती है।


पुस्तकालय में बैठकर पढ़ने के लिए एक साथ 40 छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए वाचनालय भी पुस्तकालय में बनाया गया है, जहां पर विद्यार्थी अपने खाली पीरिएडस में बैठकर भी अध्ययन कर सकते है।


छात्र-छात्राओं को उनकी आवश्यकतानुसार एक बार में दो प्रश्नपत्रों/विषयों की दो पुस्तकें पुस्तकालय कार्ड के माध्यम से 14 दिनों के लिए निर्गत किये जाने की व्यवस्था है। 14 दिनों के अन्तराल पर पुरानी निर्गत पुस्तकों को बदलकर नये विषयों की पुनः 02 पुस्तकें निर्गत करा सकते है। 14 दिनों के बाद छात्र-छात्रायें यदि पुस्तकें वापस नही करते है तो उन्हें दण्डस्वरूप रू0 02/- प्रतिदिन के हिसाब से अर्थदण्ड पुस्तकालय में जमा करना पड़ता है। इस प्राप्त धनराशि को पुस्तकालय में आने वाले दैनिक समाचार पत्रों के खरीद में उपयोग किये जाने की व्यवस्था है।


महाविद्यालय नगर निगम लखनऊ से पोषित एवं संचालित होने के कारण पुस्तकालय के लिए पुस्तकों की खरीद नगर निगम लखनऊ के माध्यम से की जाती है।